राजनीति

पीयूष गोयल बोले- कांग्रेस चुनाव आयुक्तों को राज्यपाल-मंत्री बनाती थी:CEC रहते एमएस गिल को पद्म विभूषण देना क्या रिश्वत नहीं; राहुल से 10 सवाल किए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीयूष गोयल बोले- कांग्रेस चुनाव आयुक्तों को राज्यपाल-मंत्री बनाती थी:CEC रहते एमएस गिल को पद्म विभूषण देना क्या रिश्वत नहीं; राहुल से 10 सवाल किए

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान चुनाव आयुक्तों को राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) रहते एमएस गिल को पद्म विभूषण देना क्या रिश्वत नहीं थी। गोयल ने कांग्रेस के पुराने फैसलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों और चुनाव अधिकारियों को बाद में राजनीतिक पद दिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है, लेकिन जीतने पर चुनाव प्रक्रिया को सही बताती है। गोयल ने राहुल गांधी से 10 सवाल करते हुए उन्हें वोट चोरी के आरोपों के सबूत देने और चुनाव आयोग के सामने हलफनामा दाखिल करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा- पिछले कुछ दिनों से हम राहुल गांधी का व्यवहार, उनके दोहरे मापदंड और बचकानी हरकतें देख रहे हैं।

कांग्रेस चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है, लेकिन अपना पुराना रिकॉर्ड भूल जाती है। राहुल गांधी से पीयूष गोयल के 10 सवाल 1.

वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा क्यों नहीं दिया?

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के सामने अपने आरोपों के समर्थन में हलफनामा क्यों दाखिल नहीं किया? 2. बिहार में SIR के दौरान चुप क्यों रहे?

अगर SIR में गड़बड़ी थी, तो बिहार में इसकी प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस ने विरोध क्यों नहीं किया? 3. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल क्यों?

गोयल ने कहा कि 2023 के कानून के तहत चयन समिति में नेता प्रतिपक्ष को भी शामिल किया गया है। 4. कांग्रेस नेताओं ने SIR की तारीफ क्यों की? गोयल ने शशि थरूर, रमेश चेन्निथला, वी.डी.

सतीशन और अधीर रंजन चौधरी के बयानों का हवाला दिया। 5. टीकाराम मीणा को कांग्रेस की समिति में जगह क्यों मिली?

गोयल ने उनके राजस्थान में कांग्रेस की घोषणापत्र समिति में शामिल होने और पार्टी सदस्य बनने पर सवाल उठाया। 6. रतन यू. केलकर को मुख्यमंत्री का सचिव क्यों बनाया गया?

गोयल ने केरल चुनाव के बाद उनकी नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए। 7. CEC रहते एमएस गिल को पद्म विभूषण देना क्या रिश्वत थी? गोयल ने साल 2000 में गिल को सम्मान दिए जाने पर सवाल किया। 8.

ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस का रुख क्या है?

गोयल ने कहा कि कांग्रेस ममता बनर्जी की आलोचना करती है और पश्चिम बंगाल में कथित गड़बड़ियों को लेकर उन पर आरोप लगाती है। 9. आरके त्रि

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।