देश

पीयूष गोयल ने चेक गणराज्य के उपप्रधानमंत्री हवलीचेक से की मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीयूष गोयल ने चेक गणराज्य के उपप्रधानमंत्री हवलीचेक से की मुलाकात

अक्टूबर 14, नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने चेक गणराज्य के उपप्रधानमंत्री और उद्योग एवं व्यापार मंत्री कारेल हवलीचेक के साथ बैठक की। पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बैठक को सकारात्मक और उपयोगी बताया।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने, संयुक्त विनिर्माण और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने तथा रेलवे, परिवहन, रक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

पीयूष गोयल ने बताया कि दोनों पक्ष आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उद्योग जगत के बीच सीधे सहयोग की अहम भूमिका पर सहमत हुए। इसके साथ ही भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के माध्यम से व्यापार और निवेश के नए अवसरों का लाभ उठाने पर भी जोर दिया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।