आज से पीयूष गोयल जर्मनी और नीदरलैंड के दौरे पर, आर्थिक साझेदारी पर जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 22, नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज से जर्मनी और नीदरलैंड की यात्रा पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल की इस यात्रा का उद्देश्य रणनीतिक आर्थिक साझेदारियों को प्रगाढ़ करना, द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करना और साथ ही औद्योगिक व प्रौद्योगिकीय सहयोग को आगे बढ़ाना है।
पीयूष गोयल 22 से 25 अक्टूबर तक जर्मनी में रहेंगे। इस दौरान वे बर्लिन में 'बर्लिन ग्लोबल डायलॉग' में भाग लेंगे। वे अंतरराष्ट्रीय नीति-निर्माताओं और वैश्विक कारोबारी जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे और भारत की व्यापक आर्थिक स्थिरता, विनिर्माण क्षमताओं और सुदृढ़ वौश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करेंगे।
वहीं अपनी नीदरलैंड यात्रा के दौरान पीयूष गोयल हेग में सरकार-से-सरकार स्तर पर व्यापक संवाद का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान वे आर्थिक मामलों एवं जलवायु मंत्री तथा विदेश व्यापार एवं विकास सहयोग मंत्री के साथ द्विपक्षीय मंत्रिस्तरीय बैठकें करेंगे।
FILE PHOTO