देश

PLI स्कीम से मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा : नीति आयोग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
PLI स्कीम से मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा : नीति आयोग

नवंबर 13, नई दिल्ली : गुरुवार को राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा पोषित प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना के असर पर नीति आयोग और IIM अहमदाबाद की संयुक्त रिपोर्ट को नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लहिरी ने जारी किया। रिपोर्ट में पता चलता है कि देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और भारत को वैश्विक उत्पादन केंद्र बनाने में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI योजना अहम भूमिका निभा रही है।

नीति आयोग की नवंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 सेक्टरों में लागू इस योजना के तहत मार्च 2026 तक 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। इससे करीब 22 लाख 66 हजार करोड़ रुपये का उत्पादन और बिक्री हुई है, जबकि 8 लाख 49 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, PLI योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग और व्हाइट गुड्स सेक्टर में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

वहीं, सोलर और ड्रोन जैसे क्षेत्रों में भी उत्पादन क्षमता बढ़ी है। हालांकि, एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल बैटरी और IT हार्डवेयर जैसे क्षेत्रों में अभी अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि योजना अपने कुल क्रियान्वयन काल का 58 प्रतिशत पूरा कर चुकी है, जबकि निवेश लक्ष्य का 76 प्रतिशत हासिल हो चुका है।

हालांकि, रोजगार का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य का केवल 28 प्रतिशत है। रिपोर्ट में घरेलू मांग बढ़ाने, डेटा रिपोर्टिंग में सुधार और अलग-अलग सेक्टरों के लिए अलग रणनीति अपनाने की सिफारिश की गई है। आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिरी ने कहा कि, ये संकेत हैं जो बताते हैं कि देश विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ती की ओर बढ़ रहा है।

वहीं, आयोग के सीईओ अनुराग जैन ने PLI स्कीम के मूल्यांकन पर बोलते हुए कहा कि भले ही अभी भी कुछ निर्भरता बनी हुई है और कुछ कंपोनेंट्स के ऑर्डर प्रोसेस में हैं, लेकिन PLI ने पूरे इकोसिस्टम को पलट दिया है।

बाइट 1 : अनुराग जैन, सीईओ, नीति आयोग बाइट 2 : अशोक कुमार लाहिड़ी, उपाध्यक्ष, नीति आयोग

(वीडियो कैप्शन : PLI स्कीम के असर पर नीति आयोग और IIM अहमदाबाद की संयुक्त रिपोर्ट जारी)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना सरकार द्वारा निर्मित एक प्रोत्साहन कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भारतीय उद्योगों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। यह योजना उत्पादन बढ़ाने के बदले कर और अन्य लाभ देती है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नीति आयोग और IIM अहमदाबाद की रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि PLI योजना ने भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई ऊर्जा दी है, जिससे निर्यात में वृद्धि और रोजगार सृजन की उम्मीद है। आम जनता पर इसका असर रोजगार के अवसरों में वृद्धि, आय में सुधार और स्थानीय उद्यो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।