व्यापार

PLI स्कीम: सरकार ने कंपनियों को जारी किए 36,754 करोड़, बढ़ेगा उत्पादन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
PLI स्कीम: सरकार ने कंपनियों को जारी किए 36,754 करोड़, बढ़ेगा उत्पादन

देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की PLI स्कीम लगातार आगे बढ़ रही है.

सरकार ने PLI स्कीम के तहत कंपनियों को अब तक 36,754 करोड़ रुपए का इंसेंटिव जारी किया है. ये रकम जून 2026 तक के आंकड़ों हैं.

PLI स्कीम के तहत कंपनियों को उनके उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी के आधार पर इंसेंटिव दिया जाता है.

सरकार का मकसद देश में ज्यादा से ज्यादा सामान बनाना, निवेश बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है.

सबसे ज्यादा पैसा किसे मिला?

PLI स्कीम के तहत सबसे ज्यादा इंसेंटिव बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेक्टर को मिला है.

इस सेक्टर की कंपनियों को जून 2026 तक 19,090.98 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं.

इसके बाद फार्मा सेक्टर की कंपनियों को 6662 करोड़ रुपए मिले हैं.

वहीं, फूड प्रोडक्ट्स सेक्टर को 3271.44 करोड़ रुपए और ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर को 3,174.15 करोड़ रुपए का इंसेंटिव मिला है.

किन-किन सेक्टर को मिला इंसेंटिव?

PLI स्कीम के तहत सरकार ने कई अलग- अलग सेक्टर को फायदा दिया है.

इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, टेक्सटाइल, फूड प्रोडक्ट्स और व्हाइट गुड्स जैसे सेक्टर शामिल हैं.

जून 2026 तक कुछ प्रमुख सेक्टर में जारी इंसेंटिव की लिस्ट यहां देखें-

बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण- 19,090.98 करोड़ रुपए

फार्मास्यूटिकल्स- 6,662 करोड़ रुपए

फूड प्रोडक्ट्स- 3,271.44 करोड़ रुपए

ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स- 3,174.15 करोड़ रुपए

दूरसंचार और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स- 2,796 करोड़ रुपए

व्हाइट गुड्स- 593 करोड़ रुपए

टेक्सटाइल- 386 करोड़ रुपए

स्पेशलिटी स्टील- 236 करोड़ रुपए

आईटी हार्डवेयर- 98 करोड़ रुपए

ड्रोन- 93 करोड़ रुपए

कितने करोड़ रुपए का निवेश आया?

PLI स्कीम का असर सिर्फ इंसेंटिव तक नहीं है.

DPIIT के आंकड़ों के मुताबिक, 30 जून 2026 तक 14 PLI सेक्टर में कुल 2.58 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश हुआ है.

इस निवेश से इन सेक्टर में उत्पादन और बिक्री भी बढ़ी है.

जून 2026 तक PLI स्कीम के तहत 23.79 लाख करोड़ रुपए का उत्पादन औ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

PLI स्कीम सरकार की एक पहल है, जिससे भारतीय उद्योगों को उत्पादन बढ़ाने पर वित्तीय सहायता मिलती है। इस योजना के तहत कंपनियों को उनके उत्पादन और बिक्री के आधार पर इंसेंटिव दिया जाता है। सरकार ने अब तक 36,754 करोड़ रुपए का इंसेंटिव जारी किया है, जो जून 2026 तक के आंकड़े हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कितनी सक्रिय है, जिससे आयात पर निर्भरता घटेगी और घरेलू उत्पादन बढ़ेगा। आम जनता पर इसका असर बेहतर रोजगार के अवसर, कम आयातित वस्तुओं की कीमते

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।