राजनीति

PM बनने के बाद पहला दौरा और बड़ा डेलिगेशन… जानें क्यों बालेन शाह की भारत यात्रा पर दुनिया की नजर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
PM बनने के बाद पहला दौरा और बड़ा डेलिगेशन… जानें क्यों बालेन शाह की भारत यात्रा पर दुनिया की नजर

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने पहले भारत दौरे पर आ रहे हैं.

बालेन शाह के साथ नेपाल के वित्त और विदेश मंत्री के साथ साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत दौरे पर रहेगा. 22-23 नवंबर को बालेन शाह का भारत दौरा प्रस्तावित है.

इस दौरान बालेन शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी.

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी बालेन शाह की मुलाकात होगी.

भारत ने बालेन शाह के दौरे को राजकीय दौरे का दर्जा दिया है. यह दिखाता है कि भारत अपने पड़ोसी देश नेपाल को सबसे अलग और खास नजरिए से देखता है. वैसे भी भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी वाले प्राचीन और सांस्कृतिक संबंध हैं.

मार्च 2026 में जीते बालेन शाह

Gen Z आंदोलन के बाद नेपाल में हुए चुनावों में बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) बंपर बहुमत से चुनाव जीती थी.

मार्च, 2026 में नेपाल में मिली जीत और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुँचने के बाद बालेन शाह पहली बार भारत आ रहे हैं. तो इस दौरान भारत और नेपाल के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत संभावित है.

प्रधानमंत्री मोदी और बालेन शाह की मुलाकात के दौरान भारत और नेपाल के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी.

यही नहीं दोनों नेता आपसी हितों के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे.

इस मुलाकात में व्यापार, कॉमर्स, ऊर्जा और जल संसाधन, डिजिटल कनेक्टिविटी, फिजिकल कनेक्टिविटी, खेल, स्टार्ट अप्स और टेक्नोलॉजी समेत तमाम आपसी हितों के मुद्दे पर विस्तार से बातचीत होगी.

दौरे की रूपरेखा

बालेन शाह के इस दौरे की रूपरेखा बीते 5 नवंबर को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी के नेपाल दौरे के दौरान तय की जा चुकी थी.

उस समय भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की थी.

यही नहीं बालेन की पार्टी के अध्यक्ष क

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का पहला भारत दौरा 22‑23 नवंबर को निर्धारित है, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे। यह दौरा नेपाल‑भारत संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत को दर्शाता है, क्योंकि दोनों देश आर्थिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को गहरा करने के लिए रणनीतिक योजनाएँ बना रहे हैं। इस यात्रा से नेपाल की विदेशी नीति में स्थिरता और विश्वसनीयता बढ़ेगी, जिससे व्यापार, निवेश और पर्यटन में वृद्धि

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।