PM मोदी ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताया गर्व
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 31, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि को बड़ी उपलब्धि बताया है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा - वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत की शानदार जीडीपी वृद्धि दर एक बड़ी उपलब्धि है।पीएम मोदी ने आगे लिखा- वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच तेल की कीमतों में झटके और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद देश के लोगों की सामूहिक ताकत ने भारत को इतनी मजबूत आर्थिक वृद्धि दर्ज करने में सक्षम बनाया। भारत की तरक्की पर संदेह जताने वाले फिर गलत साबित हुए और भारत एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ा।
फोटो- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टसोर्स- एक्स (Narendra Modi)