राजनीति

PM मोदी ने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया, गमछा लहराया:कहा- जिस बिहार में घोटालों की गिनती होती थी, वहां अब निवेश के आंकड़े आते हैं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
PM मोदी ने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया, गमछा लहराया:कहा- जिस बिहार में घोटालों की गिनती होती थी, वहां अब निवेश के आंकड़े आते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। ब्रिज का नाम बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार को गले लगाया। उद्घाटन के बाद पुल पर टहलते हुए गमछा लहराया।

पीएम मोदी ने कहा- NDA की सरकार से पहले बिहार में घोटालों की गितनी होती थी। अब यहां निवेश के आंकड़े गिने जा रहे हैं। पीएम बोले- तीन दशक पहले बिहार को नीतीश के नेतृत्व में सुशासन मिला पीएम मोदी ने अपने 16 मिनट के भाषण में कहा- गंगा मैया पर बने इस पुल का नाम नीतीश जी के सम्मान में रखा गया है।

ये उनकी सेवा समर्पण के सम्मान का प्रतीक है। करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद, विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा मिला। हमने बिहार में 43 लाख लोगों को पक्के मकान दिए हमने गरीबों को उन्हें घर दिया, इलाज दिया, बिजली पानी पहुंचाकर करोड़ों गरीबों को सम्मानपूर्वक जीवन दिया।

इसके कारण गरीब के अंदर आत्मविश्वास जगा। गरीबी के खिलाफ अभियान में बिहार का बड़ा योगदान है। डबल इंजन सरकार ने मेहनत से काम किया। योजनाओं को घर तक पहुंचाया गया। बिहार में 43 लाख लोगों को पक्के मकान दिए गए। कांग्रेस नारे लगाती रही, हमने गरीबी हटाई पीएम ने कहा- साफ नीयत से काम होता है तो नतीजे दिखते हैं।

जिस देश में कांग्रेस गरीबी हटाओ के नारे लगाती रही। वहां 12 साल के भीतर 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। यह सरकार की इच्छाशक्ति का परिणाम है। देश गरीबी के खिलाफ लड़ाई इसलिए जीत रहा है, क्योंकि वे हमारी प्राथमिकता है। 21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर 21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

इन योजनाओं की लागत 34,470 करोड़ से ज्यादा है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नीतीश सेतु, बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बना नया सिक्स लेन पुल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। यह पुल पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है, जो बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। यह कदम बिहार की बुनियादी ढांचा सुधार और निवेश आकर्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत है। इस उद्घाटन से क्षेत्रीय परिवहन सुविधा बेहतर होगी, जिससे व्यापार और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। आम जनता के लिए यह पुल यात्रा समय घटाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मे

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।