PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर सियासी बवाल मच गया है.
इस मामले को लेकर खरगे के खिलाफ पटना में शिकायत भी दर्ज हो गई है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं.
भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में खरगे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है.
दरअसल, कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए खरगे भाषण दे रहे थे.
इसी दौरान दर्शकों में मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं. इस पर खरगे ने विवादित बयान दे दिया. इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया.
बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण कुमार ने यह शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच की मांग की है.
यह विवाद बिहार की राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान खरगे के संबोधन के समय हुआ.
खरगे के खिलाफ शिकायत में क्या कहा गया
अपनी शिकायत में कृष्ण कुमार ने कहा कि उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित खबरों के माध्यम से कथित टिप्पणी के बारे में जाना, जिससे उन्हें गहरी ठेस पहुंची.
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच से किसी व्यक्ति के परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना संवेदनशील मामला है. सार्वजनिक जीवन में गरिमा और आपसी सम्मान बनाए रखना जरूरी है.
<iframe title="Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc" src="https://www.youtube.com/embed/3CTi9ersEm4" width="834" height="469" frameborder="0" all
📡 स्रोत: ABP Live