PM मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान से की मुलाकात, बताया क्या-क्या हुई बात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (10 सितंबर) को इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकात की.
प्रिंस रहीम भारत दौरे पर हैं.
इस दौरान पीएम मोदी ने कई क्षेत्रों में साझेदारी और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि क्या-क्या बात हुई. पीएम ने इस मुलाकात को लेकर खुशी भी जाहिर की.
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, 'प्रिंस रहीम आगा खान V से मिलकर खुशी हुई.
उनके पिता स्वर्गीय आगा खान चतुर्थ और विकास कार्यों में उनके अहम योगदान को याद किया.
हमने हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ग्रामीण विकास, और युवाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.'
Happy to meet His Highness Prince Rahim Aga Khan V.
Fondly recalled his father, the late Aga Khan IV and his enduring contributions to development efforts.
Discussed ways to further strengthen our partnership with the Aga Khan Development Network in healthcare, agriculture, pic.twitter.com/momsfAjgOi
Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2026
विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी की मुलाकात
इससे पहले प्रिंस रहीम विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मिले.
मुलाकात के बाद एक्स पर जयशंकर ने लिखा कि प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर खुशी हुई.
आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) द्वारा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावशाली कार्यों पर चर्चा की. साथ ही और भारत और विदेशों में संभावनाओं को लेकर मंथन किया.
<p
📡 स्रोत: ABP Live