PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई; ‘सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण’ को बताया यात्रा की पहचान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उज्जैन में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ को संबोधित करते हुए बोले CM मोहन यादव—2047 के विकसित भारत के निर्माण में प्रदेशवासी दें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान
भोपाल, अक्टूबर 08: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रसेवा की यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी।
उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रही है। प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में लाखों नागरिक सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से विकसित भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सुदीर्घ, स्वस्थ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना भी की।
-------
बाइट - डॉ. मोहन यादव — मुख्यमंत्री
🎙️ जनता का संदेश का मत
सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष, सेवा और कल्याण की कहानी है। हमें याद रखना चाहिए कि हर नागरिक का योगदान समाज को बेहतर बनाता है। जब भी किसी विवाद का सामना हो, शांत संवाद और कानूनी मार्ग अपनाएँ, ताकि न्याय और सहानुभूति साथ चलें। समाज की ताकत है एकजुटता में, और हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस प्रेरणा से हम मिलकर एक समृद्ध, न्यायपूर्ण भविष्य बना सकते हैं।