राजनीति

PM मोदी SCO समिट के लिए किर्गिस्तान पहुंचे:बिश्केक में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि थी; शाम को पुतिन-जिनपिंग से मुलाकात संभव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
PM मोदी SCO समिट के लिए किर्गिस्तान पहुंचे:बिश्केक में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि थी; शाम को पुतिन-जिनपिंग से मुलाकात संभव

किर्गिस्तान दौरे पर गए पीएम मोदी ने सोमवार को बिश्केक में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से बात की। पीएम किर्गिस्तान में आयोजित SCO समिट में हिस्सा लेने बिश्केक पहुंचे हैं। यह SCO के 25 साल पूरे होने पर आयोजित सम्मेलन है। इस बार की थीम है- सतत शांति, विकास और समृद्धि के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ना।

इस समिट में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान समेत 10 सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे। PM मोदी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 2017 में भारत और पाकिस्तान पूर्ण सदस्य बने। फिर 2023 में ईरान और 2024 में बेलारूस इसमें शामिल हुए। समिट के दौरान मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे।

मोदी बिश्केक में होने वाले 6वें वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी के किर्गिस्तान दौरे के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।