PM मोदी के सेवा-समर्पण के 25 साल पूरे, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
RELEVANCE- PRIORITYSLUG- AMIT-SHAH-WISHES- PM-MODICATEGORY- NATIONAL/POLITICS
नई दिल्ली, 07 अक्टूबर: नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे करने पर देश-दुनिया से शुभकामनाएं मिल रही है। इसी क्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी है। गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि अथक परिश्रम, अद्भुत संकल्पशक्ति और 'राष्ट्र प्रथम' को जीवन का लक्ष्य बनाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री के ये 25 वर्ष गरीबों के कल्याण, सुशासन और देश की समृद्धि को समर्पित रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जन-केंद्रित नीतियों, पारदर्शिता और परिणामों की गारंटी के साथ शासन और 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस' (प्रदर्शन की राजनीति) का एक नया आदर्श स्थापित किया है।उन्होंने कहा कि आज ही के दिन, 7 अक्टूबर 2001 को मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तब से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सेवा, संघर्ष व समर्पण की यह यात्रा गरीबों का कल्याण, महिलाओं का सशक्तीकरण, युवाओं का उत्थान और हर वर्ग की समृद्धि का पर्याय बन गई है।
‘सेवा के 25 साल’ में मोदी जी ने जनकल्याणकारी नीतियों, उनके क्रियान्वयन, निर्णय की दृढ़ता, पारदर्शिता व परिणाम की गारंटी से शासन की परिभाषा ही बदल दी और ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ का आदर्श स्थापित किया। FILE PHOTO