देश

PM सूर्य घर योजना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
PM सूर्य घर योजना

क्या आप भी हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से परेशान हैं? क्या आप अपने घर का बिजली बिल सीधे शून्य यानी Zero करना चाहते हैं? .. तो फिर यह वीडियो बिल्कुल आपके लिए है! आज हम जानेंगे देश की सबसे बड़ी योजना... प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में। आवेदन करने से लेकर, छत पर सोलर पैनल लगने और बैंक खाते में सब्सिडी आने तक की...

पूरी प्रक्रिया.. सबसे पहले यह जान लेते हैं कि यह योजना है क्या। केंद्र सरकार का लक्ष्य देश के एक करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाना है। और सबसे अच्छी बात? अगर आप अपने घर में सोलर प्लांट लगवाते हैं, तो केंद्र सरकार आपको 78,000 रुपये तक की बड़ी सब्सिडी दे रही है।" "अब बात करते हैं कि आपको कितने किलोवाट पर कितनी सब्सिडी मिलेगी: अगर आप 1 किलोवाट का सिस्टम लगवाते हैं, तो सरकार देगी 30,000 रुपये।

2 किलोवाट पर आपको मिलेगी 60,000 रुपये की सब्सिडी। और अगर आप 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का प्लांट लगवाते हैं, तो आपको मिलेगी पूरी 78,000 रुपये की अधिकतम सब्सिडी! .. और हाँ, यह पैसा किसी एजेंट को नहीं, बल्कि सीधे आपके बैंक खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किया जाता है।" "और छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए तो एक और बड़ी खुशखबरी है!

छत्तीसगढ़ सरकार, केंद्र की सब्सिडी के ऊपर से... अपनी तरफ से भी अतिरिक्त राज्य सब्सिडी दे रही है। .. यानी, अगर आप 1 किलोवाट लगवाते हैं, तो कुल फायदा 45,000 रुपये का होगा। 2 किलोवाट पर कुल 90,000 रुपये बचेंगे। और 3 किलोवाट या उससे ऊपर का प्लांट लगवाने पर... आपको कुल 1,08,000 रुपये की भारी-भरकम सहायता मिलेगी!

है ना कमाल की बात?"

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।