अपराध

PNB बैंक में खातों से करोड़ों रुपए गायब:नोएडा में 5 कर्मचारी सस्पेंड, FIR दर्ज; लोग बोले- अकाउंट में जीरो बैलेंस हो गया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
PNB बैंक में खातों से करोड़ों रुपए गायब:नोएडा में 5 कर्मचारी सस्पेंड, FIR दर्ज; लोग बोले- अकाउंट में जीरो बैलेंस हो गया

ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में खातों से करोड़ों रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खाताधारकों के 30 से 35 करोड़ रुपए गायब हुए हैं। कहा जा रहा है कि जिन लोगों ने FD (फिक्स डिपाजिट) कराई थी, उनका बैलेंस जीरो दिखा रहा। जिनके सेविंग अकाउंट में 3-4 लाख रुपए जमा थे, उनमें 16 से 20 हजार ही बचे हैं।

जिन लोगों को सरकारी मुआवजे की 1 करोड़ 29 हजार रुपए राशि मिली थी, उनके खाते से पूरी रकम गायब है। 18 लोगों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, मामला सामने आने के बाद बैंक मैनेजर समेत 5 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया। उनकी जगह नया स्टाफ तैनात किया गया है। बैंक अफसरों ने खाताधारकों को भरोसा दिया है कि उनकी रकम गुरुवार तक खातों में वापस आ जाएगी।

हालांकि खाताधारकों की रकम बैंक से चोरी हुई, गायब हुई या डिजिटल डकैती पड़ी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही बैंक की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है। फिलहाल लापरवाही और गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है। एंटी करप्शन टीम भी जांच कर रही है। मामला ऐच्छर गांव स्थित पीएनबी ब्रांच का है।

3 तस्वीरें देखें… ऐसे सामने आया मामला ऐच्छर गांव में रहने वाले ट्रांसपोर्टर विनीत भाटी मंगलवार को बैंक की सेक्टर-पाई-1 में पीएनबी शाखा गए। विनीत जय शिव ट्रांसपोर्ट नाम से फर्म चलाते हैं। बैंक में उनका करंट अकाउंट है। उन्होंने बताया- म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए बैंक कर्मचारियों से संपर्क किया था।

ब्रांच मैनेजर के कहने पर मैंने चेक और संबंधित ब्रोशर पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद फंड के 25 लाख रुपए मेरे सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर करने की बजाय किसी दूसरे खाते में भेज दी गई। यह खाता भी विनीत भाटी के नाम पर बताया गया, लेकिन यह मेरा खाता नहीं था। इसके बाद उन्होंने बीटा-2 कोतवाली में शिकायत देकर बैंक कर्मचारियों की जांच करने और 25 लाख रुपए वापस दिलाने की मांग की।

इस दौरान बैंक में मौजूद 5-6 खाताधारकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद कई खातों से रकम गायब होने का खुलासा हुआ। अब उनकी बात, जिनके अकाउंट से रकम गायब हुई… मुआवजे में मिले 1.29 करोड़, एक करोड़ से ज्यादा गायब बृजेश ने बताया- नोएडा एयरपोर्ट के लिए मेरी मां की जमीन अधिग्रहीत की गई थी।

इसके बदले उनके खाते में करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपए का म

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।