PNB बोला- FD-SB में गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर सख्त कार्रवाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बैंक में सालों की मेहनत की कमाई जमा करने के बाद अगर अचानक पता चले कि खाते से पैसे गायब हैं तो किसी के लिए भी बड़ा झटका होगा.
ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में कुछ ग्राहकों के साथ ऐसा ही मामला सामने आया है.
ग्राहकों ने आरोप लगाया कि उनके सेविंग अकाउंट और FD से बिना अनुमति के पैसे निकाल लिए गए हैं.
मामले को लेकर अब PNB ने अपना बयान जारी किया है.
बैंक ने कहा है कि वो इन शिकायतों को गंभीरता से ले रहा है और मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है.
साथ ही बैंक ने साफ किया है कि वित्तीय गड़बड़ी और धोखाधड़ी के मामले में उसकी जीरो टॉलरेंस की नीति है. तो जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
बैंक ने कितने रुपए लौटाए?
PNB के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा शाखा में ग्राहकों के FD और सेविंग बैंक खातों से जुड़ी शिकायतों के बाद अब तक तीन दावों का निपटारा किया जा चुका है.
इन तीन दावों की के टोटल पैसे 43 लाख रुपए है.
क्या है पूरा मामला? ग्रेटर नोएडा की PNB शाखा के कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि उनके सेविंग अकाउंट और FD से बिना परमिशन के पैसे निकाल लिए गए है.
वहीं, कुछ ने आरोप लगाया कि बिना बताए पैसे दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं.
कई ग्राहकों का दावा है कि उन्हें इन ट्रांजैक्शन की जानकारी भी समय पर नहीं मिली है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में करीब 28 खाताधारकों ने शिकायत की है.
पुलिस शिकायत में 21 लोगों के कथित नुकसान का आंकड़ा 11.24 करोड़ रुपए से ज्यादा है. वहीं, कुछ खाताधारकों ने टोटल गड़बड़ी का अनुमान 35 करोड़ रुपए का लगाया है.
हालांकि, कितने पैसे हैं, इसकी आधिकारिक तौर पर बैंक की ओर से पुष्टि नहीं की गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, खाताधारकों में ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजा मिला था.
बैंक ने क्या कहा?<
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar