पोकरण में पहले ड्रोनेथॉन-2026 का आगाज, 60 से अधिक कंपनियां कर रहीं ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जैसलमेर, 15 सितंबर। जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना के पहले ड्रोनेथॉन-2026 का आयोजन हो रहा है। वायुसेना के उप प्रमुख वाइस एयरमार्शल आशुतोष दीक्षित ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस आयोजन में रक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी 60 से अधिक कंपनियां अत्याधुनिक मानवरहित ड्रोन प्रणालियों और एंटी-ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन कर रही हैं।
ड्रोनेथॉन बुधवार तक चलेगा। पोकरण के रेगिस्तानी क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम रक्षा क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही तकनीकों, स्वदेशी क्षमताओं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। ड्रोनेथॉन-2026 का उद्देश्य मानवरहित हवाई प्रणालियों और ड्रोन रोधी तकनीकों के क्षेत्र में देश की घरेलू औद्योगिक क्षमता को बढ़ावा देना है।
इसके माध्यम से स्वदेशी तकनीक के विकास को गति देने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। आयोजन के दौरान अनमैन्ड एरियल सिस्टम (यूएएस) और काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (सी-यूएएस) से संबंधित तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे देश में विकसित ड्रोन और ड्रोन रोधी प्रणालियों की क्षमताओं को परखने तथा रक्षा जरूरतों के अनुरूप तकनीकी समाधान विकसित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
ड्रोनेथॉन-2026 पोकरण में भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित पहला ड्रोन प्रदर्शनी कार्यक्रम है, जिसमें 60 से अधिक रक्षा और तकनीकी कंपनियाँ अपनी नवीनतम मानवरहित ड्रोन तथा एंटी-ड्रोन प्रणालियाँ दिखा रही हैं। यह कार्यक्रम रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और नई तकनीकों को परखने का मंच है, जिससे भारत की स्वायत्तता और सुरक्षा में योगदान मिलेगा। इसके महत्व को देखते हुए, यह कार्यक्रम रक्षा उद्योग को प्रोत्साहित करता है और स्थानीय उद्योगों को नई व्यापारिक अवसर देता है। आम जनता के लिए, यह ड्रोन तकनीक के विकास और संभावि