पोलैंड के प्रधानमंत्री ने भारत के वैश्विक भूमिका की सराहना की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 22, नई दिल्ली: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 में हुई उनकी यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी ने नई गति पकड़ी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों की बढ़ती आर्थिक ताकत ने भारत-पोलैंड साझेदारी के लिए नए अवसर पैदा किए हैं और भारत-यूरोपियन यूनियन मुक्त व्यापार समझौते ने इन अवसरों को और व्यापक बनाया है।
पीएम मोदी ने पोलैंड पीएम के साथ आए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उम्मीद जताई की 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य पर काम करेंगे।प्रधानमंत्री ने बताया कि दोनों देशों के बीच रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत बनाने पर सहमति बनी है।
पीएम मोदी ने सभी रणनीतिक क्षेत्रों में पोलैंड की कंपनियों को भारत के साथ साझा विकास और उत्पादन के लिए आमंत्रित किया।पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा है कि अस्थिरता, अराजकता, राजनीतिक गैर-जिम्मेदारी और अनिश्चितता के इस दौर में, हमें भारत जैसे देश की जरूरत है। उन्होंने आज के दौर में भारत के वैश्विक भूमिका की सराहना की।
वीडियो 1- भारत-पोलैंड प्रेस वार्तावीडियो 2- भारत-पोलैंड साझेदारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीवीडियो 3- व्यापार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीवीडियो 4- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीवीडियो 5- पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क