राज्य

पुलिस लाइन रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया शस्त्र पूजन, कहा—विजयादशमी सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पुलिस लाइन रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया शस्त्र पूजन, कहा—विजयादशमी सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक

शस्त्र पूजन हमारी गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा, अन्याय और अराजक शक्तियों के विरुद्ध संकल्प का पर्व

रीवा/भोपाल, 20 अक्टूबर 2026। विजयादशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन रीवा में शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सशस्त्र बल के जवानों ने उप मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस बल ने गरिमामय वातावरण में विजयादशमी का पर्व मनाया।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, न्याय और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा है, जो अराजक शक्तियों के अंत और रचनात्मक शक्तियों को मजबूत करने का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी अहंकार का त्याग कर मर्यादा और सदाचार की विजय का संकल्प लेने का अवसर है। रावण अहंकार का प्रतीक थे, जबकि भगवान राम मर्यादा, धर्म और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। यह पर्व हमें उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में न्याय, सद्भाव तथा सकारात्मकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शस्त्र पूजन एक प्राचीन भारतीय परंपरा है, जिसमें सशस्त्र बलों के हथियारों को सम्मानित किया जाता है और यह न्याय व शौर्य का प्रतीक माना जाता है। यह कार्यक्रम रीवा पुलिस लाइन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिससे क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दिखाता है कि स्थानीय सरकार और सशस्त्र बल मिलकर सार्वजनिक विश्वास को मजबूत कर रहे हैं। आम जनता के लिए यह कार्यक्रम प्रेरणादायक है, क्योंकि यह नागरिकों को अ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।