राज्य

‘प्रबल’ कार्यक्रम में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘प्रबल’ कार्यक्रम में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

सांचौर में 21वीं सदी के कौशल और जीवन कौशल विकास को लेकर ब्लॉक स्तरीय ‘प्रबल’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कौशल्या और नरेन्द्र कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए जगह बनाई।

सांचौर, 8 अक्टूबर । पीएम श्री श्रीमती संतीबेन छगनलाल बोकडिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 21वीं सदी के कौशल एवं जीवन कौशल विकास को लेकर ब्लॉक स्तरीय ‘प्रबल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और जीवन कौशल को विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप आवश्यक कौशलों की जानकारी दी और उनके व्यावहारिक उपयोग के बारे में समझाया। विभिन्न गतिविधियों, संवाद और सहभागिता के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में ‘किशोर आयु में आधुनिकता, सोशल मीडिया एवं एआई का प्रभाव’, ‘स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पाद’ और ‘हमारा पर्यावरण, हमारा भविष्य’ जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में कौशल्या और छात्र वर्ग में नरेन्द्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय ‘प्रबल’ कार्यक्रम के लिए किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायकों ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। निर्णय लेने, संवाद करने, नेतृत्व करने और चुनौतियों का समाधान करने जैसी क्षमताओं का विकास भी जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बाईट-

1 - खंगारसिह - ACBEO सांचौर

2 - रघुनाथ बिश्नोई - प्रधानाचार्य स्थानीय विधालय

3 - नरेन्द्र - प्रतिभागी

4 - कौशल्या - प्रतिभागी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।