राज्य

प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, पोषण पुनर्वास केंद्र का किया लोकार्पण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, पोषण पुनर्वास केंद्र का किया लोकार्पण

मैहर की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के साथ नवनिर्मित पोषण पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया। इस केंद्र में कुपोषित बच्चों के बेहतर पोषण, उपचार और देखभाल के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने एनआईसीयू और जनरल वार्ड का भी जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में खनिज मद से 25 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत के 186 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। वहीं, एनएच-30 पर लापरवाही के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एनएचएआई अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए गए।

-----प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षणनवनिर्मित पोषण पुनर्वास केंद्र का किया लोकार्पणखनिज मद से 25.36 करोड़ के 186 कार्यों को मंजूरीएनएच-30 पर लापरवाही को लेकर कार्रवाई के निर्देश

💡 पृष्ठभूमि (Background)

प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने मैहर जिले के अस्पताल का निरीक्षण किया और नवनिर्मित पोषण पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया। यह केंद्र कुपोषित बच्चों के लिए विशेष पोषण, उपचार और देखभाल सुविधाएँ उपलब्ध कराता है। निरीक्षण के दौरान एनआईसीयू और जनरल वार्ड की भी जाँच की गई। यह कदम स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने और बाल रोगियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण है। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी, जिससे कुपोषण से प्रभावित परिवारों पर भार कम होगा और क्षेत्र में रोगों का प्रबंधन सुगम होग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।