राजनीति

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और पी. विजयन समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया.

ममता बनर्जी को साउथ एवेन्यू में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन और पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ हिरासत में लिया गया. इसके अलावा, प्रदर्शन के दौरान सीपीएम के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में ले लिया गया. सीपीएम नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की. हिरासत में लिए जाने के बाद पी.

विजयन ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर एनडीए सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी को ओपन जेल में तब्दील करने का आरोप लगाया.

उन्होंने पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के जरिए लोकतंत्र को कुचलने का भी आरोप लगाया.

दूसरी तरफ बीजेपी ने प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया है.

पार्टी के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या घुसपैठियों को वोटर बनाना चाहिए?

उन्होंने कहा कि हम प्रदर्शन नहीं, लेकिन अराजकता के खिलाफ है. रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे इमरजेंसी की बात न करें, क्योंकि उनकी दादी की बात दुनिया जानती है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोगों ने अराजकता को नकारा है.

कई नेता हिरासत में

विजयन ने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन उन कदमों के खिलाफ था, जिनके जरिए लोगों के मतदान के अधिकार को कमजोर किया गया है.

उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र का आधार है.

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली में पार्टी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद माकपा ने शनिवार को केरलम के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया.

Delhi: Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, '...We came

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।