प्रदर्शनों और जाम से परेशान यात्री, कई लोगों की छूटी ट्रेनें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 09, नई दिल्ली: विपक्षी दलों के सड़कों पर लगातार प्रदर्शन और हंगामे का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। राजनीतिक विरोध के नाम पर सड़कों पर पैदा किए जा रहे व्यवधान से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
सबसे ज्यादा मुश्किल उन रेल यात्रियों को उठानी पड़ी, जिन्हें समय पर स्टेशन पहुंचने के लिए घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहना पड़ा। फिर भी हालात ऐसे बने कि बड़ी संख्या में यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं।
परेशान यात्रियों का कहना है कि प्रदर्शन और जाम के कारण उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। यात्रियों का हंगामा करने वालों से सवाल है कि अपनी सियासत के लिए आम लोगों को कठिनाई में क्यों धकेला जा रहा है?
(कैप्शन- प्रदर्शनों और जाम से परेशान यात्री, कई लोगों की छूटी ट्रेनें)