खेल

प्रदेश में 21 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक होगा पुरुष हॉकी लीग का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रदेश में 21 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक होगा पुरुष हॉकी लीग का आयोजन

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026

प्रदेश में इक्कीस अक्टूबर से एक नवम्बर तक पुरुष हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि हॉकी लीग की टैगलाइन ‘चलव रे संगी हॉकी खेलबो’ रखी गई है। इस लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी। श्री साव ने कल बिलासपुर में आयोजित समारोह में एशियन गेम्स-दो हजार छब्बीस में कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी तथा जूनियर हॉकी एशिया कप-दो हजार छब्बीस की स्वर्ण पदक विजेता मधु सिदार और गीता यादव को सम्मानित किया। समारोह में संजू देवी को इंक्यावन लाख रुपए का चेक दिया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।