राज्य

प्रदेश में 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रदेश में 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

12 नवम्बर 2026, देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों सहित 30 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इसके तहत कई जिलों में मुख्य विकास अधिकारियों, नगर आयुक्तों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

आदेश के अनुसार, अभिनव शाह को देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन बनाया गया है, जबकि दीपक सैनी को मुख्य विकास अधिकारी देहरादून और प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पीसीएस अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायतीराज, रामजी शरण शर्मा को अपर निदेशक आईटीडीए और पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा रुड़की, रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर सहित विभिन्न नगर निगमों में भी नए नगर आयुक्त तैनात किए गए हैं। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

(सूची संलग्न )

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बताती है कि उत्तराखंड सरकार ने 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के पदों में बदलाव किया है, जिससे मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त और अन्य विभागीय पदों के दायित्व बदल गए हैं। यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और नीतियों के बेहतर कार्यान्वयन के लिए उठाया गया है। इसकी महत्ता इस बात में है कि इससे सरकारी कार्यों की गति और जवाबदेही पर असर पड़ेगा, खासकर विकास परियोजनाओं और सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र में। आम जनता को इससे बेहतर योजनाओं का लाभ मिल सकता है, परंतु पद परिवर्तन से कुछ क्षेत्रों में कार्य मे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।