राजनीति

प्रदेश भर में सड़कों की दयनीय हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बनीं: राजीव बिंदल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रदेश भर में सड़कों की दयनीय हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बनीं: राजीव बिंदल

अक्तूबर 12, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश भर में सड़कों की दयनीय हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है और सरकार समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की दयनीय हालत लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर भी चिंता जताई और सरकार से व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में सड़कों के सुधार की दिशा में कोई भी कदम सरकार ने नहीं उठाया जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राजीव बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों में पद खाली है जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है। लोगों को इन दिनों यहां रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन सेवाएं नहीं मिल पा रही है जिससे उन्हें निजी अस्पतालों में भारी भरकम पैसा खर्च करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर भी निशाना साधा है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस में आपसी खींचतान अब खुलकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के समर्थकों को पार्टी में हाशिये पर धकेला जा रहा है और पार्टी में खींचतान चली हुई है।

बाईट: डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।