राज्य

प्रदेश में इन दिनों किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रदेश में इन दिनों किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है

रायपुर, 19 नवंबर 2026

प्रदेश में इन दिनों किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। अब तक करीब अड़तीस हजार किसानों से एक लाख चवालीस हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए शुरू किए गए ‘‘तुंहर टोकन ऐप’’ के जरिये प्रदेश में चार लाख अड़सठ हजार से अधिक टोकन जारी किए जा चुके हैं। इसके माध्यम से किसानों ने लगभग चौबीस लाख चालीस हजार मीट्रिक टन धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त किए हैं। इस वर्ष प्रदेष के साढ़े सत्ताईस लाख से अधिक किसानों से इकतीस सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम इक्कीस क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जा रही है।

इस बीच, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि धान बेचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने और किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। श्री कश्यप ने धान के उठाव और भंडारण में कमी को रोकने के लिए नियमित निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता उपाय करने को कहा।

सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदने और अल्पकालीन कृषि ऋणों की समय पर कम्प्यूटर प्रविष्टि करने के भी निर्देश दिए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

प्रदेश सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की योजना शुरू की है, जिससे 28,000 से अधिक किसानों से 1,44,000 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी गई है। इस पहल के तहत ‘तुंहर टोकन ऐप’ के माध्यम से 4,68,000 टोकन जारी किये गये हैं। यह कदम किसानों को उचित मूल्य और त्वरित नकदी प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कृषि क्षेत्र में कीमतों की स्थिरता और किसानों की आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, जैसे कि खाद्य कीमतों में संतुलन, ग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।