अपराध

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय सभाकक्ष में 68वें कालिदास समारोह में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री समारोह केंद्रीय समिति के अध्यक्ष हैं। समारोह की केंद्रीय समिति के सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। कालिदास समारोह आगामी 21 से 27 नवम्बर की अवधि में होना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कालिदास समारोह एक प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन है। इसमें राज्य की प्रतिभाओं को अवसर मिलें और वे विभिन्न ऑनलाइन और ऑफ लाइन कला स्पर्धाओं से भी जुड़ें, ऐसी व्यवस्था की जाए। एकात्मधाम ओंकारेश्वर भी समारोह से जुड़े और संगीत विद्यालयों, विश्वविद्यालयों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सात दिवसीय समारोह के लिए बनाई गई कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय बोलियों और भाषाओं के प्रतिनिधि भी समारोह की शोभा बढ़ाएं। पुलिस बैंड की प्रस्तुति भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि समारोह में पूर्व रंग के अंतर्गत 20 नवम्बर को मंगल कलश यात्रा और नांदी सांस्कृतिक प्रस्तुति रहेगी। समारोह के शुभारंभ के दिवस पर 21 नवम्बर को अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय चित्र एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी।

इसके लिए शास्त्रीय वादन से जुड़े प्रख्यात कलाकार आमंत्रित किए गए हैं। समारोह में 22 नवम्बर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, पंडित सूर्यनारायण व्यास स्मृति व्याख्यान, 23 नवम्बर को महाकवि कालिदास स्मृति व्याख्यान, 24 नवम्बर को पद्मश्री वाकणकर स्मृति व्याख्यान और संस्कृत नाटकों का मंचन, 25 नवम्बर को संस्कृत कवि समवाय: और हिंदी नाटक की प्रस्तुति, 26 नवम्बर को संत समागम और 27 नवम्बर को समापन दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम होंगे।

🎙️ जनता का संदेश का मत

किसी भी संघर्ष में शांति की राह चुनना सबसे बड़ा साहस है। जब घरेलू विवाद उभरें, तो संवाद और कानूनी मार्ग से समाधान खोजें; वित्तीय मतभेदों में अदालत का सहारा लें; गुस्से में संयम और सहानुभूति अपनाएँ। समाज को एकजुट करने के लिए हमें आपसी समझ और सम्मान को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि हर व्यक्ति को अपनी प्रतिभा का मंच मिले और हम मिलकर एक समृद्ध, शांतिपूर्ण भविष्य बना सकें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।