प्रदेश कांग्रेस "वोट बचाओ, देश बचाओ" चौपाल का करेगी आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 14,शिमला (हिमाचल प्रदेश): वोट चोरी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित विरोध प्रदर्शन के तहत प्रदेश में 25 अक्तूबर से 25 नवम्बर तक सभी जिलों, ब्लॉकों व बूथ स्तर तक "वोट बचाओ, देश बचाओ" चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के जिला प्रभारियों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से विशेष हिदायतें जारी की गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया है कि 25 अक्तूबर से 25 नवम्बर तक देशभर में चरण तीन के तहत वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 25 अक्तूबर को पीसीसी नेताओं डीसीसी अध्यक्षों की वोट चोरी के खिलाफ सयुंक्त प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा।
इसके पश्चात ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों के साथ जिला स्तरीय बैठके करेंगे। अगले दिन बूथ लेवल एजेंट्स के साथ ब्लॉक स्तरीय बैठके होगी। 4 नवम्बर से 10 नवम्बर के बीच बीएलए और स्थानीय कार्यकर्ता वोट रक्षक के तौर पर प्रत्येक बूथ पर मतदाता सत्यापन अभियान चलाएगी, इसके तहत उन सब नागरिकों का पता लगाया जाएगा जिनके नाम मनमाने ढंग या हेराफेरी से मतदाता सूचियों से हटा दिए गए हैं।
सभी बीएलओ को सत्यापित और हस्ताक्षरित विलोपन रिकॉर्ड व मतदाता डोजियर अपने सम्बंधित ब्लॉक पार्टी कार्यलयों में औपचारिक तौर पर जमा करवाने होंगे। विनय कुमार ने बताया कि 12 से 30 नवम्बर तक प्रदेश के सभी गांवों में सुलभ प्रारूप में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में उनके मताधिकार की पूरी जानकारी के साथ उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।
इसमें उन्हें भाजपा द्वारा वोट चोरी के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी।