राज्य

प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय

रायपुर, 19 सितंबर 2026

प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार उत्तर-अंडमान के सागर में बन रहे सिस्टम के असर से प्रदेश में नमी आने लगी है। आज राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

इस बीच, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक नौ सौ छियानवे मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश बलरामपुर जिले में और सबसे कम कांकेर जिले में हुई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।