प्रदेश में आज से मनाया जाएगा साक्षरता पखवाड़ा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 1 सितंबर 2026
उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रदेश में आज से साक्षरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह पखवाड़ा पंद्रह सितंबर तक चलेगा। इस दौरान पंद्रह वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा। पखवाड़े की शुरुआत आज शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों और वार्ड स्तर पर उल्लास शपथ के साथ होगी। पखवाड़े के तहत साक्षरता संगोष्ठी, चौपाल, ‘अंगूठे से कलम की ओर’ अभियान, वाद-विवाद, गीत-नृत्य, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, आठ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा।