राज्य

प्रदेश में आज से ऑडिट पखवाड़ा शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रदेश में आज से ऑडिट पखवाड़ा शुरू

रायपुर, 17 नवंबर 2026

प्रधान महालेखाकार कार्यालय रायपुर द्वारा प्रदेश में आज से एक दिसंबर तक ऑडिट पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्य की वित्तीय और लेखा व्यवस्था को मजबूत बनाने और शासकीय विभागों तथा महालेखाकार कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी कड़ी में छब्बीस नवंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला होगी। कार्यशाला में राज्य शासन के बजट नियंत्रण अधिकारी, जिला कोषालय अधिकारी और विभिन्न विभागों के आहरण और संवितरण अधिकारी शामिल होंगे।

कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), रायपुर द्वारा इस संबंध में राज्य शासन के समस्त बजट नियंत्रण अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्यशाला में सहभागिता का अनुरोध किया गया है। साथ ही कार्यशाला की बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों के लिए संबंधित विभागों से शामिल होने वाले अधिकारियों के नाम एवं पदनाम की जानकारी 20 नवंबर 2026 तक कार्यालय के ई-मेलagaechhattisgarh@cag.gov.in पर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

ऑडिट पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित यह कार्यशाला राज्य की वित्तीय प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ करने तथा शासकीय लेखों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ऑडिट पखवाड़ा एक सरकारी पहल है जिसमें राज्य के वित्तीय और लेखा प्रबंधन की समीक्षा की जाती है। यह कार्यक्रम 17 से 31 नवंबर तक रायपुर में आयोजित होगा, जिसमें शासकीय विभागों और महालेखाकार कार्यालय के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए कार्यशाला भी शामिल है। यह कदम वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे भ्रष्टाचार और दुरुपयोग की संभावनाएं कम होंगी। आम जनता को इससे बेहतर सार्वजनिक सेवाएँ, सटीक बजट आवंटन और सरकारी खर्च में स्पष्टता मिलेगी, जिससे विकास योजनाओं का सही कार्यान्वय

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।