प्रदेश में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, शासकीय कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रदेश में आज से सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू हो गया है। यह सप्ताह एक नवंबर तक चलेगा। इसके तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सप्ताह के पहले दिन आज प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने दैनिक कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा को संगठन की मजबूती तथा नागरिकों के विश्वास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
वहीं, आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग के महानिदेशक, राजीव कुमार जैन ने आज नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘सत्यनिष्ठा की शपथ’ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक (समाचार), एस. सुब्रमण्यन भी मौजूद थे।
वहीं, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आज लोकभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शपथ ली।