राज्य

प्रदेश के 4 विकासखंड हुए टीबी मुक्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रदेश के 4 विकासखंड हुए टीबी मुक्त

रायपुर, 29 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। प्रदेश के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां, सरगुजा जिले के बतौली, कोरिया जिले के सोनहत और रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड भारत सरकार द्वारा तय टीबी-मुक्त विकासखंड के कड़े मानकों पर खरे उतरे हैं।

टीबी मुक्त विकासखंड का दर्जा केवल मरीजों की संख्या कम होने के आधार पर नहीं मिलता, बल्कि इसके लिए जांच, मरीजों की पहचान, उपचार और पोषण सहायता से जुड़े निर्धारित मानकों को पूरा करना होता है। भारत सरकार के मानकों के अनुसार प्रति एक हजार आबादी पर कम से कम 30 लोगों की टीबी जांच, एक हजार से अधिक आबादी पर एक या उससे कम टीबी केस नोटिफिकेशन, 90 प्रतिशत या उससे अधिक उपचार सफलता दर तथा टीबी मरीजों को 100 प्रतिशत न्यूट्रिशन सपोर्ट सुनिश्चित होना आवश्यक है।

इन सभी मानकों को पूरा करने के बाद ही किसी विकासखंड को टीबी मुक्त घोषित किया जाता है। खड़गवां, बतौली, सोनहत और घरघोड़ा ने इन निर्धारित मापदंडों को पूरा किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।