प्रधानमंत्री के देश सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर रांची के ओटीसी ग्राउंड में कार्यक्रम कल, तैयारियां पूरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री के देश सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर रांची के ओटीसी ग्राउंड में कार्यक्रम कल, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने लिया तैयारियों का जायजा।
Short Headline: प्रधानमंत्री के देश सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर रांची के ओटीसी ग्राउंड में कार्यक्रम कल, तैयारियां पूरी
06 अक्टूबर, रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन सेवा से देश सेवा के कल 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भाजपा द्वारा कल देशभर के साढ़े सात सौ जिलों में सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसे श्री मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज रांची के ओटीसी ग्राउंड में सभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश सेवा की यात्रा में भारत का दुनियाभर में मान बढ़ाया है।