देश

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में देश में द्वितीय स्थान पर आने पर नागौर जिले का सम्मान, नई दिल्ली में कृषि मंत्री ने किया जिला कलेक्टर को सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में देश में द्वितीय स्थान पर आने पर नागौर जिले का सम्मान, नई दिल्ली में कृषि मंत्री ने किया जिला कलेक्टर को सम्मानित

जयपुर, 12 अक्टूबर। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के क्रियान्वयन में नागौर जिले ने पूरे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इस उपलब्धि के लिए नागौर जिले को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नागौर जिले का प्रतिनिधित्व जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक कृषि रविंद्र सिंह रियाड़, कृषि विज्ञान केंद्र नागौर के डॉ.

बुद्धा राम चौधरी तथा प्रगतिशील किसान रामदेव जाट ने किया। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने इस सम्मान एवं पुरस्कार को नागौर जिले के किसानों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नोडल अधिकारी के लगातार मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में यह उपलब्धि जिले के मेहनतकश किसानों के सहयोग, कृषि व उद्यान, पशुपालन, कृषि विपणन, सहकारिता, बैंक, पंचायती राज, भु-अभिलेख, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि अनुसंधान एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत तथा विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय का परिणाम है।

गौरतलब है कि जिले में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग, समीक्षा एवं फील्ड स्तर पर विभिन्न गतिविधियों की प्रगति पर निगरानी रखी गई। योजना के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने तथा किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित प्रयास किए। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कृषि विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, समर्पण एवं सतत मॉनिटरिंग की सराहना की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।