प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आज जिन सड़कों का भूमिपूजन हुआ है, उन्हें एक साल में पूर्ण करेंगें : केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीहोर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह आज सीहोर जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने जिले के इछावर में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 36 सड़कों का भूमिपूजन और विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कों के बिना जिंदगी नहीं चलती। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आज जिन सड़कों का भूमिपूजन हुआ है, उन्हें एक साल में पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि इछावर में कृषि विज्ञान केंद्र खुलेगा।
वहीं केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने भैरूंदा में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण। उन्होंने ग्राम पंचायत कोसमी में स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनके सुझाव जाने और त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।