देश

प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के पच्चीस वर्ष पूरे होने के अवसर पर सत्रह सितंबर से सत्रह अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद और भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक वी.डी. शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान ‘‘सेवा में मेरा योगदान’’ और ‘‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलंेज’’ के माध्यम से युवाओं को सेवा, रचनात्मकता और नवाचार से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

इस बीच, मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद श्री शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सत्रह सितंबर से सात अक्टूबर तक गुजरात के वडनगर से काशी तक जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान बीस अलग-अलग मार्ग पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बीस दिवसीय यात्रा निकालेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।