देश

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का मिल रहा लोगों को लाभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का मिल रहा लोगों को लाभ

अगस्त 09, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना मुश्किल की घड़ी में आश्रितों के लिए मददगार साबित हो रही हैl यह एक ऐसी जीवन बीमा योजना है जो किसी भी कारण से मृत्यु होने पर दो लाख का बीमा कवर देती हैl प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मात्र 436 रूपए के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रूपए का जीवन बीमा कवर मिलता है व 18 से 50 वर्ष की आयु सीमा के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं l इस योजना से जुड़ने के लिए बैंक या डाकघर में बचत खाता होना जरूरी है l सभी बैंको द्वारा इस योजना को संचालित किया जा रहा है l हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की कुल्लू जिला की सरसाड़ी शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत एक आश्रित परिवार को 2 लाख रूपए की बीमा क्लेम राशि सौंपी।

गांव साहीटा निवासी स्वर्गीय दूनी चंद के आकस्मिक निधन के पश्चात, बैंक की शाखा प्रबंधक सोनिया नागर ने उनकी धर्मपत्नी खिमी देवी को 2 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इसी तरह से कई अन्य आश्रितों को भी विभिन्न बैंकों द्वारा बीमा सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है l

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।