प्रधानमंत्री मोदी ने जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि को बड़ी उपलब्धि बताया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत की उत्साहजनक जीडीपी वृद्धि को बड़ी उपलब्धि बताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद यह उपलब्धि देश के लोगों की सामूहिक शक्ति और दृढ़ता को दर्शाती है।
इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि इस मजबूत आर्थिक प्रदर्शन का श्रेय देश के लोगों और उनकी कड़ी मेहनत को जाता है। वित्त मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा किए गए सुधार और अर्थव्यवस्था के कुशल प्रबंधन के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी नागरिकों के लिए आर्थिक अवसरों का और विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।