देश

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का लेख साझा करते हुए वन्यजीवों संरक्षण में सरकार के प्रयासों को किया रेखांकित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का लेख साझा करते हुए वन्यजीवों संरक्षण में सरकार के प्रयासों को किया रेखांकित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का लिखा एक लेख साझा किया। इसमें बताया गया है कि सरकार के प्रयास वन्यजीवों की संरक्षण यात्रा को कैसे मज़बूत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि भारत में गैंडों की कहानी इस प्रजाति की ज़बरदस्त वापसी की कहानी है।

उन्होंने कहा कि भारत अब एक सींग वाले गैंडे के सबसे महत्‍वपूर्ण संरक्षकों में से एक है और इनकी आबादी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन प्रजातियों को बनाए रखने वाले घास के मैदानों और आर्द्रभूमि की सुरक्षा करना इनके भविष्य के लिए बहुत ज़रूरी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।