अपराध

प्रधानमंत्री मोदी ने कुची रंगकाउ जेलियांग के निधन पर शोक व्यक्त किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कुची रंगकाउ जेलियांग के निधन पर शोक व्यक्त किया

Date- 10 oct 2026, Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के उपमुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग के बेटे कुची रंगकाऊ जेलियांग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार और उनके दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया;

“नागालैंड के डिप्टी सीएम श्री टी आर जेलियांग के बेटे श्री कुची रंगकाऊ जेलियांग के असामयिक निधन से दुखी हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं जेलियांग परिवार और उनके दोस्तों के साथ हैं। दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।” @TRZeliang

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।