देश

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली में "पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य" विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली में "पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य" विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह नई दिल्ली में "पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य" विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय इस सम्मेलन को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण आयोजित कर रहा है। इसमें पर्यावरण विशेषज्ञ, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश तथा जिला न्यायालयों के न्यायाधीश शामिल होंगे। विभिन्न मंत्रालयों के सचिव और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसमें 17 देशों के प्रतिष्ठित न्यायाधीश और न्यायिक प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

यह सम्मेलन न्यायिक दृष्टिकोण, वैज्ञानिक ज्ञान और संस्थागत अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा। प्रतिभागी प्रमुख पर्यावरणीय और जलवायु चुनौतियों पर चर्चा करेंगे, जिनमें नीति निर्माण, कार्यान्वयन और प्रवर्तन में कमियां शामिल हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।