देश

प्रधानमंत्री मोदी कल वर्चुअली माध्‍यम से 20वें रोज़गार मेले में 51000 से अधिक सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी कल वर्चुअली माध्‍यम से 20वें रोज़गार मेले में 51000 से अधिक सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वर्चुअली माध्‍यम से 20वें रोज़गार मेले में विभिन्‍न सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए युवाओं को 51 हज़ार से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

यह रोज़गार मेला देश भर में 45 स्‍थानों पर आयोजित किया जाएगा। नए नियुक्त उम्मीदवार भारत सरकार के विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे, जिनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग तथा रक्षा मंत्रालय शामिल हैं।

रोज़गार मेला युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर सृजन करने और देश की विकास यात्रा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर सरकार के संकल्‍प को दिखाता है।

20वें रोज़गार मेले के साथ कुल मिलाकर लगभग 12 लाख 75 हज़ार युवाओं को अलग-अलग विभागों और सरकारी संगठनों में नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।