देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर वोट चोरी की गई: विनय कुमार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर वोट चोरी की गई: विनय कुमार

सितंबर 29, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि शिमला में आज की उनकी प्रेस वार्ता दिल्ली से आये उनके नेताओं का लिखित संदेश उन्होंने पढ़ा है, जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने की एक नाकाम कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि देश के सामने प्रमाणित हो गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार किस तानाशाही से केवल अपने मत से एक अधिकार से ही चुनाव आयोग के फैसले लेते रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर वोट चोरी की गई। एसआईआर के बहाने किस प्रकार देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके मत के अधिकार से वंचित किया गया।

विनय कुमार ने कहा है कि भाजपा ने देश के साथ बड़ा गुनाह किया है और देश के लोग अब उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके है। विनय कुमार ने कहा कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन में साफ कर दिया है कि कांग्रेस संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिये देश के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश मे भाजपा व मुख्य चुनाव आयुक्त के काले कारनामों को उजागर करते हुए इन्हें पूरी तरह बेनकाब करेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।