देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जौनपुर के खिलाड़ी रोहित यादव को सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जौनपुर के खिलाड़ी रोहित यादव को सम्मानित

जौनपुर के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। एशियाई खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले जौनपुर के लाल रोहित यादव को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। इस खबर के बाद रोहित के पैतृक गांव अदरी-डभिया में खुशी का माहौल है।15 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से संवाद करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

इसके लिए पदक विजेताओं को 14 अक्टूबर तक दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।मछलीशहर तहसील क्षेत्र के अदरी-डभिया गांव निवासी रोहित यादव को भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से फोन और आधिकारिक व्हाट्सऐप समूह के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।रोहित के पिता और पूर्व मैराथन धावक सभाजीत यादव ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के लिए पदक जीतना और प्रधानमंत्री से सम्मान प्राप्त करना पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मान रोहित को भविष्य में ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए नई ऊर्जा देगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।