प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने सकारात्मक परिवर्तन और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं : मुख्यमंत्री डॉ यायदव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत की थीम पर चंद्रयान मिशन और अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर आधारित आकर्षक रंगोली का अवलोकन किया। साथ ही, विद्यार्थियों द्वारा भारत के मानचित्र की आकृति में बनाई गई मानव श्रृंखला के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सकारात्मक परिवर्तन और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मनाया जा रहा है।