प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोगों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मंत्रालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ प्रारंभ हुई इस बैठक में प्रदेश के विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सहमति दी गई। बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने से लेकर जनधन, मुद्रा, आवास, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि और उज्ज्वला जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं तक, देश में करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अनावश्यक कानूनों को समाप्त करने, ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने और पीएम गतिशक्ति के माध्यम से विकास परियोजनाओं को गति देने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। यूपीआई के व्यापक विस्तार, सेमीकंडक्टर मिशन और एआई मिशन से भारत तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
वहीं, 2 लाख से अधिक स्टार्टअप युवाओं की उद्यमशीलता और नवाचार को नई दिशा दे रहे हैं।