देश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलन में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलन में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर शुरू

अक्तूबर 13, सोलन (हिमाचल प्रदेश): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने तथा योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोलन में तीन दिवसीय जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर ‘सेवा सेतु’ आज से शुरू हो गया है। यह शिविर 15 अक्तूबर, 2026 तक सहायक अभियंता, कौशल विकास केंद्र, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, सोलन के कार्यालय में आयोजित किया जा रहे हैं।

राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, सोलन के विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाना है। शिविर में पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता एवं सब्सिडी, घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्रणाली स्थापित करने तथा नेट मीटरिंग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इसके अतिरिक्त, इच्छुक उपभोक्ताओं का योजना के तहत पंजीकरण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर अग्रणी यूको बैंक की जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र परिवार अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करवाकर बिजली खर्च में कमी ला सकते हैं।

योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार केंद्र सरकार की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इससे सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की शुरुआती लागत का बोझ कम करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सभी राष्ट्रीयकृत बैंक शिविर में ही लोगों को जागरूक कर रहें है।

व इस योजना के अंतर्गत बेहद कम ब्याज दर पर लोन दिया जा रहा है।

बाईट: तमन्ना मोदगिल, प्रबंधक, यूको बैंक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।