प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 08, बस्तर(छत्तीसगढ़): जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। पीएम ने वहां जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम ने जवानों को मिठाई भी खिलाई। वहीं जवान भी पीएम को अपने बीच पाकर उत्साह और उल्लास से भरे दिखाई दिए।
प्रधानमंत्री ने उन जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। प्रधानमंत्री ने वहां पौधारोपण भी किया। उत्साह से भरे जवानों ने देशभक्ति गीतों से पूरे माहौल को यादगार बना दिया। इतना ही नहीं जवानों ने परपंरागत जनजातीय नृत्य भी किया। उल्लेखनीय है कि नक्सलवाद के अंत की वजह से इस बार बस्तर की दिवाली ख़ास हो गई है।
जवानों को सम्बोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है। पीएम ने इसका श्रेय देश के वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को दिया।